Skip to main content

कोडरवां गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी कर ली आत्महत्या, परिजनों ने कहा - आर्थिक तंगी की वजह से उठाया ऐसा खौफनाक कदम, प्रशासन ने किया इनकार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड के चक्रहँसी पंचायत के कोडरवां गांव में एक व्यक्ति ने बेहद खौफनाक कदम उठाया है किन्ही कारणों से उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के पश्चात खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. मामले में पुलिस सब को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम हेतु भेजने के पश्चात घटना के जांच पड़ताल में जुट गई है. मृतक के पुत्र तथा स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी. इसी कारण से उसने ऐसा कदम उठाया है. हालांकि, प्रशासन ने आर्थिक तंगी के मामले को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि उक्त व्यक्ति को  जब राशन कार्ड मिला है, इंदिरा आवास मिला है, इसके बावजूद भी आर्थिक तंगी की बात गलत है.


घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोडरवां गाँव के निवासी देवपत पासवान (55वर्ष) मालगुजारी पर खेत लेकर जोतने-बोने का काम करते थे. 5 बच्चे तथा नाती पोतों  से भरा उनका बड़ा परिवार है. पुत्र भी  मजदूरी आदि कर का ही जीवन यापन करते हैं. बड़े पुत्र जुगुल पासवान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पारिवारिक हालत इतनी खराब हो गई थी खाने के भी लाले पड़ गए. राशन कार्ड बना है लेकिन मिलने वाला खाद्यान्न इतने बड़े परिवार के लिए कम पड़ रहा था. 

ऐसे में उन्होंने खौफनाक निर्णय लेते हुए शनिवार की रात पहले अपनी पत्नी नवरसिया देवी(55 वर्ष) का गंडासे से से गला काट दिया तथा उनकी मृत्यु के पश्चात स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने काफी देर तक दरवाजा बंद देखा. बाहर से आवाज देने पर अंदर से जब किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी तो दरवाजा तोड़कर ग्रामीण अंदर दाखिल हुए. अंदर दाखिल होने के बाद जो नजारा आंखों के सामने दिखा उसने सभी को विचलित कर दिया. एक तरफ जहां महिला की लाश पड़ी हुई थी. वहींं, उसका पति फांसी पर झूलता नजर आ रहा था. घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं, इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है. 

मामले में प्रशासन के द्वारा परिजनों के द्वारा आर्थिक तंगी की वजह से ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने की बात को गलत बताया जा रहा है. आर्थिक तंगी की वजह से हत्या एवं आत्महत्या की बात से जिला प्रशासन के द्वारा इनकार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को राशन कार्ड मिला हो इंदिरा आवास मिला हो उसके समक्ष आर्थिक तंगी से इस तरह के खौफनाक कदम उठाने की क्या वजह हो सकती है. आर्थिक तंगी की वजह से इस तरह का कदम उठाना पूरी तरह से निराधार है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...