Skip to main content

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर युवाओं ने ऑटो चालकों एवं यात्रियों को मास्क पहनने के प्रति किया जागरूक..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में गिरावट  आने के साथ ही अब लोग राहत की सांस लेने लगे हैं. लेकिन, कोरोना संक्रमित मरीजों की मिलने की संख्या अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. अभी भी लोगो को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.


जिसे देखते हुए  लोगों को जागरूक करने हेतु डुमरांंव नगर के युवाओं ने कोरोना से बचाव को लेकर ऑटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया एवं उनके बीच मास्क का भी वितरण किया. वहीं, युवाओं के पहल पर ऑटो चालकों ने तख्ती पर लिखे सन्देश "हम ऑटोवालो ने ठाना है मास्क लगाने वाले को ही बैठना है" पोस्टर को अपने-अपने ऑटो के आगे चिपकाया. इस दौरान ऑटो चालको ने आमजनों से यात्रा करते समय मास्क पहनने को लेकर अपील किया. 
इस अभियान का नेतृत्व युवा समाजसेवी अजय राय एवं ऑटो संघ के सदस्य वचन श्रीवास्तव ने किया. जिसके बाद ऑटोचालक तथा आमजनों ने युवाओं के इस पहल की सराहना भी किया. इस अभियान का नेतृत्व कर रहें अजय ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर अभी भी सावाधानी बरतने की आवश्यकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑटोचालकों के बीच मास्क पहनने तथा अन्य लोगों को यात्रा करते समय मास्क पहन कर ही ऑटो में बैठने को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने का निश्चय किया गया तथा ऑटो वाले के रजामंदी से उनके ऑटो के आगे "हम ऑटोवालो ने ठाना है मास्क लगाने वाले को ही बैठाना है" का पोस्टर भी चिपकाया गया. इस अभियान में मुख्य रूप से प्रोमोद खरवार , गोलू सिंह , दिनेश सिंह , मनिष सिंह आदि उपस्थित रहें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...