महिलाओं को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाली एक महिला ठग को पुलिस ने ठगी के सोना चांदी के साथ किया गिरफ्तार..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है. जो लोगों को घरों में जाकर गोदना गोदने का कार्य करती थी और घर की महिलाओं को अंधविश्वास के नाम पर बेवकूफ बनाकर रुपया पैसा व सोना चांदी ठगने का कार्य करती थी. बताया जा रहा है कि सिमरी में एक व्यक्ति के घर पर भी महिला ठग के द्वारा ठगी के घटना को अंजाम दिया गया था. उस वक्त महिला ठग के द्वारा देवी देवताओं की पूजा पाठ करा कर घर में शांति एवं समृद्धि लाने की बात कही गई थी. इसी अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर घर की महिला उसके चक्कर में आ गई थी. जब घर के पुरुष सदस्य अपनी जरूरी कार्य को निपटा कर घर वापस आए तो महिलाओं के द्वारा सारी बात की जानकारी दी गई. जिसके पश्चात उन लोगों को ठगी के शिकार हो जाने का एहसास हुआ. इसके बाद घर के लोगों के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. इस घटना की जानकारी होने के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की ठग महिला महाराजगंज की रहने वाली हरेंद्र नट की पत्नी सरिता देवी है. जिस घर में ठगी के घटना को अंजाम दिया गया था. उस घर की महिलाओं के द्वारा ठग का तस्वीर भी ले लिया गया था. उसी के आधार पर ही महिला की पहचान हुई. गिरफ्तार महिला के पास से 4 थान सोना तथा दो थान चांदी के गहने बरामद हुए. गिरफ्तार महिला को पुलिस के द्वारा ठगी के मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


Comments
Post a Comment