Skip to main content

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, पूरे देश में शोक का लहर, कई लोगों ने प्रगट की शोक संवेदना..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 13 सितंबर को अंतिम सांस ली.  बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वहां भर्ती कराया गया था. शुक्रवार से ही  रघुवंश प्रसाद सिंह वेंटिलेटर पर थे. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दिया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की राजनीति के क्षेत्र में दिग्गज नेताओं में पहचान होती थी.शुक्रवार को अचानक तबीयत नासाज होने की वजह से दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था. दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने  राष्ट्रीय जनता दल छोड़ने की घोषणा की थी.  लेकिन, उनके इस्तीफे को लालू प्रसाद यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था. 

 पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात कई लोगों ने अपनी शोक संवेदना प्रगट की. 


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि बिहार एवं देश के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है. वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे. गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे. उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास की चिंता हमेशा कि वे देश भर में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को साहस प्रदान करें.


 दूसरी तरफ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर भोजपुरी लोकगीत सम्राट भरत शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का राजनीति के क्षेत्र में कोई जोड़ नहीं था. निधन से मैं पूरी तरह   मर्माहत हूं. उनकी निधन अपूरणीय क्षति हैै. जिसकी पूर्ति कोई भी नहीं कर सकता है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी से उबरने की साहस प्रदान करें.


राजद नेता गोविंद जायसवाल ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार दुखद है. जमीन‌ से जुड़े व ग्रामीण भारत की असाधारण समझ रखने वाले रघुवंश बाबू का कद बहुत ऊंचा था. अपने संतों जैसे सादा जीवन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन को विशेष गरिमा प्रदान की. उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा. गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा. मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति.'

उनके निधन पर समाजवादी नेता मिथिलेश कुमार सिंह, बबलू यादव, सुधीर कुमार गुप्ता, समेत अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की.  उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...