Skip to main content

महाराष्ट्र में शिव सैनिकों के द्वारा पूर्व सैनिक से अभद्रता से आक्रोशित पूर्व सैनिक संघ ने महाराष्ट्र के सीएम का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रविवार को बिहार बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ बक्सर और बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में महाराष्ट्र के शिवसैनिकों के द्वारा पूर्व सैनिक मदन शर्मा के साथ किए गए मारपीट के विरोध में आक्रोश मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी प्रकोष्ठ के संयोजक और बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम का संचालन बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रेम प्रकाश तिवारी ने किया. कार्यक्रम का शुरुआत कारगिल शहीद स्थल से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया. इसके उपरांत प्रकोष्ठ और संघ के सभी पूर्व सैनिक शहीद स्मारक से आक्रोश मार्च निकाल कर शिवसैनिकों और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्योति चौक पर पहुंचे. वहां सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया.  इस दौरान अपने वक्तव्य में कार्यक्रम के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस हद तक गिर चुकी है कि सबके लिए सम्मानित सैनिक और पूर्व सैनिकों के ऊपर मारपीट और गाली - गलौज के स्तर तक पहुंच गई है. इस बात को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.

पूर्व सैनिक संघ प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि जो सैनिक अपने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहता है. उसके साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं होगा वहीं, पूर्व सैनिक संघ के सचिव और सभापति ने कहा कि बक्सर आंदोलन कि धरती है. हम लोग देशद्रोहियों के विरोध में सदैव खड़े रहेंगे. प्रकोष्ठ के आईटी सेल प्रभारी राकेश कुमार चौबे ने शिवसैनिकों के द्वारा किए गए अभद्रता को देश के सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोबल गिराने वाला हरकत बताया. उन्होंने कहा कि इससे देश का सिपाही अपने आप को देश के अंदर असुरक्षित महसूस करता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में उपरोक्त सैनिकों के अलावा रमेश सिंह , महेश प्रसाद शैलेश ठाकुर , शिव मंगल सिंह , दयाशंकर यादव , केशो सिंह , सुमेर ठाकुर , रामजी सिंह , रास बिहारी , वी.एम पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19