एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरानसराय थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब के नशे में अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि युवक शराब की नशे में अक्सर ही अपने घरवालों से उलझता रहता है. शुक्रवार को तो उसने हद ही पार कर दिया. वह अपने माता पिता के साथ ही शराब की नशे में गाली गलौज व मारपीट करने लगा. जिसकी सूचना युवक के घरवालों के द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की नशे में अपने माता पिता से विवाद कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने लाने के पश्चात पुलिस के द्वारा युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. मेडिकल जांच में युवक की शराब पीने की पुष्टि हो गई. जिसके बाद गिरफ्तार युवक को पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कोरानसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया कि मुंगाव गांव के रहने वाले पवन कुमार को शराब की नशे में अपने माता पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर उसका मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो जाने के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment