Skip to main content

विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर जिले में स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 28 सितम्बर मंगलवार को बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर जिले में स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी के तहत 28 सितंबर मंगलवार को सुगम मतदान का प्रदर्शन, एम.पी. उच्च विद्यालय, बक्सर के परिसर में किया गया. प्रदर्शन के कार्यक्रम की शुरूआत उप विकास आयुक्त बक्सर योगेश कुमार सागर के कर कमलों के द्वारा किया गया. उनके द्वारा स्वयं, प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँची एक दिव्यांग महिला मतदाता को व्हील चेयर के माध्यम से ग्रीन चैनल होते हुए मतदान दल के समक्ष लाया गया एवं मतदान की बारिकियाँ समझाते हुए मतदान कक्ष में प्रवेश कराया गया. उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं, वृद्वजनों एवं उपस्थित सभी मतदाताओं को 28.10.2020 को बक्सर के चारो विधान सभा क्षेत्रों के लिए आयोजित होने वाले विधान सभा निर्वाचन में पूरे उत्साह एवं शत-प्रतिशत रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आवाहन किया एवं इस बार मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वृद्वजनों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधा एवं सुगमता साधन के बारे में भी उप विकास आयुक्त के द्वारा मार्गदर्शित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा एवं प्रत्येक मतदाता का थर्मल स्क्रीनिंग आशा दीदी द्वारा करने के पश्चात ही मतदान दल के समक्ष भेजा जाएगा. दिव्यांगों की सुगमता के लिए व्हील चेयर/ट्राइसाइकिल उपलब्ध रहेगी एवं इनकी सहायता के लिए वोलेन्टियर उपलब्ध रहेंगे. साथ ही दिव्यांगजनों, वृद्वजनों एवं गर्भवती महिलाओं को बिना कतारबद्व हुए मतदान करने की सुविधा हेतु ग्रीन चैनल की व्यवस्था की गई है. 



कार्यक्रम में जिले के स्वीप पी.डब्लू.डी आइकन जितेन्द्र ठाकुर ने भी उपस्थित मतदाताओं को आगामी 28.10.2020 को मतदान में भाग लेने का आग्रह किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी पूनम कुमारी द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों एवं वृद्वजनों को पोस्टल बैलेट के विकल्प एवं सुविधा के बारे में भी जागरूक किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि दिव्यांग मतदाता एवं 80 वर्ष से ज्यादा के वृद्व मतदाता, पोस्टल बैलेट की मदद से अपने मताधिकार का प्रयोग सुगमता पूर्वक कर सकते हैं. इस प्रदर्शन कार्यक्रम में मतदान दल के रूप में भी दिव्यांग कर्मीगण ही लगाए गए थे. उन्होंने पूरी सक्षमता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया. साथ ही मतदाताओं के प्रत्येक प्रश्न एवं जिज्ञासा का भी समाधान किया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...