एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के राजपुर प्रखण्ड के खरवानिया गांव के रहने वाले गुजरात मे सफल युवा उद्यमी के रूप में चर्चित मिथिलेश पाठक का नाम आजकल पटना से दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि मिथिलेश पाठक मूलतः सामाजिक गतिविधियों के साथ वर्ष 2004 से भाजपा के गुजरात इकाई में सक्रिय है.
गुजरात में व्यवसाय के दौरान भी बक्सर व अपने गांव से जुड़ाव रहा है.
सूत्रों की माने तो बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भविष्य की तलाश में बक्सर पर नजर जमाये मिथिलेश गुजरात दिल्ली व पटना से भी बड़े नेताओ के सीधे संपर्क में है.
खैर टिकट के दौर में बक्सर के कई दिग्गज भी अपनी दावेदारी प्रमुखता से पेश कर रहे है. इस क्रम में मिथिलेश पाठक के नाम की चर्चा उठना बक्सर के राजनीतिक समीकरण में गर्माहट उत्पन्न कर दिया है.


Comments
Post a Comment