Skip to main content

बलियां के पदाधिकारियों के साथ बैठे डीएम-एसपी विधानसभा चुनाव में सीमा के निगरानी को लेकर की गई चर्चा..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: समाहरणालय के सभागार में आज मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में बक्सर जिला के अंतर्राज्जीय सीमावर्ती जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज का बैठक बलिया जिला के पदाधिकारियों के साथ की गई. इसके पूर्व गाजीपुर जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक कैमूर जिला में कुछ दिन पहले ही की जा चुकी है. सर्वप्रथम बलिया जिला से आने वाले एडीएम बलिया एवं एएसपी बलिया का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीमावर्ती जिला के सभी प्रखण्डों के थाना प्रभारियों से चुनाव पूर्व आने वाली सीमा पार से समस्याओं के बारे में बताने को कहा गया. सभी थाना प्रभारियों ने बारी-बारी से अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में बताया. जिसे पूरे ध्यानपूर्वक बलिया जिला के पदाधिकारियों ने सुना तथा इसके निराकरण हेतु सभी संभव उपाय करने का आश्वासन दिया. अभिसूचना तंत्र को सक्रिय करते हुये सीमावर्ती राज्य के गाँव के चौकीदार एवं अन्य स्रोत्रों से चुनाव को प्रभावित करने वाले शराब तस्करों, शस्त्रों के तस्करों एवं चुनाव में व्यवधान डालने वाले संभावित संदिग्ध आपराधिक लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया. साथ ही बार्डर पर सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की गई. 



शराब तस्करी एवं शस्त्र तस्करी पर रोक हेतु सभी प्रभावी कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की गई. नदियों में मोटरबोटों के जरिए भी पेट्रोलिंग की जाएगी. सक्रिय माफिया गिरोहों/आपराधिक तत्वों को जो चुनाव को प्रभावित कर सकते है, उन्हें पूर्व से चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी निराधात्मक कार्रवाई करने पर सहमति व्यक्त की गई. बलिया के सीमावर्ती शराब की दुकानों पर होने वाले बिक्री पर नजर रखने एवं उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने पर सहमति दर्ज की गई. सीमावर्ती जिलों में फर्जी नाम से सिम बेचने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर रोक हेतु प्रभावी कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की गई. धुड़सवार पुलिस का उपयोग दियारा क्षेत्र में सघन गश्ती के लिए किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारी को घाट के अगल-बगल माइक्रो प्लानिंग कर सकारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया. चेक पोस्ट पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया. बलिया के पदाधिकारियों ने सभी संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. ए.डीएम बलिया ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पादित करवाने हेतु सभी कारगर उपाय किए जाने का आश्वासन दिया. ए.एस.पी., बलिया ने कहा कि नदी मार्ग पर चौबीसों घंटे की गश्ती बलिया पुलिस करेगी. चुनाव पूर्व तय समय सीमा में नावों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.  बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण बक्सर, चारो विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव, बलिया जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं सीमावर्ती जिलों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19