Skip to main content

साबित खिदमत फाउंडेशन 50 चयनित जरूरतमंद विधवाओं को पहुंचाई मदद..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: समाज के गरीब गुरबा एवं जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहने वाला साबित खिदमत फाउंडेशन ने पूरे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की. लॉकडाउन खत्म होने के पश्चात अनलॉक में भी साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की प्रक्रिया जारी रखी गई है. बताते चलें कि पूरे वर्ष साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को एवं बेसहारा लोगों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ हर तरह से मदद पहुंचाई जाती है. साबित खिदमत फाउंडेशन के सचिव साबित रोहताषवी एवं निदेशक दिलशाद आलम का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है. फाउंडेशन के निर्देशक एवं सचिव का कहना है कि अपनी कमाई की 15% गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद में खर्च कर उनका सहारा बनने में जो खुशी है उससे बड़ी खुशी किसी कार्य में नहीं है. इसी क्रम में बताते चलें कि साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा 50 चयनित जरूरतमंद विधवाओं को जरूरत की सामग्रियां मुहैया करा कर मदद पहुंचाई गई. जिसमें खाद्यान्न समेत अन्य वस्तुएं शामिल थी.


मौके पर विधवाओं ने फाउंडेशन के सदस्यों को दुआओं से नवाजा. कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाजसेवी डॉ. निसार अहमद ने कहा कि, फाउंडेशन के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह फक्र से कहा जा सकता है कि किसी भी जरूरतमंद को अब भूखे सोने की नौबत नहीं आएगी. संस्था के सचिव साबित रोहतासवी ने कहा कि, संस्था ने जो प्रण लिया है उसके अनुसार वह लगातार जन सेवा का कार्य करते रहेगी. उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन को संचालित करने का एकमात्र मकसद है जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को मदद पहुंचाना. उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. जातिगत भावनाओं से हटकर फाउंडेशन निरंतर अपने सामाजिक कार्यों में तत्पर रहेगा. लॉकडाउन में जहां जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है वहीं, आगे भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे. मौके पर शत्रुघ्न कुमार, अमित खान, हरेंद्र यादव, गोविंद जायसवाल, शाहनवाज आलम, बेबी, शैलेंद्र पांडेय, मुर्शीद आलम, शाहिद रजा, हामिद रजा, डॉ. खालिद समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने किया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...