Skip to main content

दहेज लोभी ससुरालियों ने 10 लाख रुपए के लिए विवाहिता की कर दी हत्या, पिता ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर डेरा गांव की एक विवाहित महिला की दहेज लोभीयों के द्वारा हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. दहेज लोभीयों के द्वारा विवाहिता की हत्या कर दिए जाने के मामले में मृतका के के पिता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना में मृतका के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

नावानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक  विवाहिता की हत्या के मामले में भोजपुर जिला के अगियांव बाज़ार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी मृतका के पिता हरिहर सिंह द्वारा नावानगर थाने के रूपसागर गाँव निवासी मृतका के पति बजरंगी सिंह, ससुर-श्रीभगवान सिंह, सास-सीता देवी, ननद नीतू कुमारी, चिंता कुमारी, ऋतु कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री सुरभि कुमारी की शादी वर्ष  2019 मे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के रूपसागर डेरा गांव निवासी श्रीभगवान सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह के साथ की थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था तथा 10 लाख रुपए मायके से मांगने के लिए बार-बार कहा जा रहा था.

 मृतका के पिता ने  अपने आवेदन में कहा है कि बेटी के ससुराल वालों के द्वारा बार-बार दहेज  के रूप में 10 लाख रुपए मांगे जाने पर भी  मांग पूरी नहीं होने पर  उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पिता के द्वारा मिले आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.


Comments

  1. Jb 10 lac ki mang ki ja rhi thi to phle kyu nhi fir kiya ye aajkl ka niyam bn gya h ldki sasural me kisi bhi wajah se mre sasural walo ko dahej ke mamle me hi dosi thahraya jata h aur fsa diya jata h

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...