Skip to main content

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 28 सितम्बर मंगलवार को जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया. पूर्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के सफल संचालन हेतु जिलान्तर्गत चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सेक्टर पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. 199-ब्रह्यपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 44, 200-बक्सर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 28, 201-डुमराँव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 45, तथा 202-राजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 33 सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा कर दी गई है. प्रथम सत्र में बक्सर अनुमण्डल एवं द्वितीय सत्र में डुमरांव अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने बताया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु किसी भी तरह के डर, भय, प्रभाव या प्रलोभन से मतदाताओं को मुक्त रखा जाना आवश्यक है. साथ ही मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना नितान्त अनिवार्य है. इसीलिए प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों को दिए गए सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर भ्रमण कर सभी मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को देखकर प्रतिवेदन अपने निर्वाची पदाधिकारी को देने को कहा गया. भौतिक सत्यापन के दौरान मतदान केन्द्रों पर रोशनी की व्यवस्था हेतु बिजली कनेक्शन की जाँच, शौचालय की स्थिति, बूथ पर फर्नीचर की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता, रैम्प की स्थिति, रंग-रोगन की स्थिति को देखकर प्रतिवेदन देने को कहा गया. मतदान केन्द्र से सम्बद्व क्षेत्रों में भ्रमण कर आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखने को भी कहा गया.पिछले चुनावों में संदिग्ध रूप से पहचाने जाने वाले दबंग एवं आपराधिक चरित्र वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया. ताकि, वे कमजोर वर्ग के मतदाताओं को प्रभावित न कर सके. इसीलिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य वल्नरेबिलिटि मैपिंग को बताया गया. इसके लिए वल्नरेबल ग्रामों, बस्ती, करबों तथा समुदायों में नियमित दौरे कर जानकारी एकत्र करने को कहा गया. इन वल्नरेबल बस्ती एवं समुदायों में मतदाता निर्भीक होकर चुनाव दे पाते हैं या नहीं इसकी सूचना निर्वाची पदाधिकारी को देने को कहा गया. आमजनों से मिलकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रतिवेदन भी देने को कहा गया. मतदान केन्द्रों पर पहुँचने का नजरी-नक्शा बनाने को भी कहा गया. प्रशिक्षण सत्र में ई-विजिल ऐप्प को इंस्टाल करने एवं प्रयोग करने को लेकर प्रशिक्षण एन.आई.सी के पदाधिकारियों के द्वारा दिया गया. कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी, एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19