Skip to main content

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वच्छ एवं जागरूक समाज का निर्माण करने का डीएम ने की अपील..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: किला मैदान से कला संस्कृति एवं युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डीएम अमन समीर कर रहे थे. उनके साथ उप विकास आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर एवं अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के द्वारा स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वच्छ एवं जागरूक समाज का निर्माण करने की अपील की गई. जिला पदाधिकारी नेतृत्व में  पदाधिकारियों ने लेट्स क्लीन  बक्सर" नामक साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गयी. जागरूकता रैली किला मैदान से निकलकर नगर के पीपी रोड, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, रामबाग गली होते हुए पुनः किला मैदान में आकर समाप्त हुई. जहां क्रिकेट मैच  के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई. इसके पूर्व जिला पदाधिकारी तथा उप विकास आयुक्त ने "फिट इंडिया फ्रीडम रन" का उद्घाटन फीता काटकर वहीं, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


इस दौरान डीएम ने सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों अन्य प्रतिष्ठानों तथा गृहस्वामियों से अपील की करते हुए कहा कि वह अपनी दुकान/ प्रतिष्ठान अथवा घरों के सामने कचरा ना फेंके. कचरा निस्तारण लिए वह डस्टबिन का प्रयोग करें. बाद में उस कचरे को नगर परिषद के सफाई कर्मियों के हवाले किया जाए. ऐसा करके वह  नगर को स्वच्छ बनाने में  अपना योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि  स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद आवश्यक है. उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा कचरा इधर-उधर फेंकने वाले गृह स्वामियों से सीधा संवाद कर उन्हें नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि अधिकारी कुछ वर्षों के लिए हैं. ऐसे में कोई भी अभियान केवल जनता की जागरूकता से सफल हो सकता है. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोगों का आभार जताया.



मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ रहने की अपील के साथ-साथ नगर को स्वच्छ बनाने तथा मतदाता जागरूकता के संदर्भ में भी प्रयास किए गए हैं. उन्होंने कहा कि, आदमी को स्वस्थ रहने के साथ-साथ स्वच्छता की भी आदत डालनी चाहिए. साथ ही मतदान के लिए भी हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए क्योंकि एक-एक वोट कीमती होता है.

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कचरा फैलाने वाले दुकानदार अथवा गृहस्वामी आज से यह संकल्प लें कि, वह कचरा केवल डस्टबिन में डालेंगे जो व्यक्ति नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग नहीं करेंगे. उनके विरुद्ध जुर्माना आदि भी लगाया जाएगा.




मौके पर डीएम ओएसडी पी.के. शाही, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, भू अर्जन पदाधिकारी  प्रभात कुमार, शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक ओमप्रकाश, खेल संघ के सचिव एवं खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स एवं वरीय पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, रेडक्रास के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, आपदा प्रभारी हनुमान प्रसाद अग्रवाल, नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, समाजसेवी तथा आर्ट ऑफ लिविंग की बक्सर शाखा के संचालक दीपक पांडेय, अनुराग पांडेय, नगर परिषद के सिटी मैनेजर असगर अली समेत तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19