Skip to main content

डीएम ने पोषण परामर्श केंद्र का विधिवत किया उद्घाटन, पोषण केंद्र से कुपोषण को मात देने का मिलेगा मंत्र..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर में जिला पोषण परामर्श केंद्र की शुरुआत बुधवार को की गई. अब जिलास्तरीय पोषण परामर्श केंद्र से कुपोषण को मात देने का मंत्र मिलेगा. यहां से फोन पर भी पोषण से संबंधित जानकारी लेकर लोग कुपोषण का खात्मा कर सकते हैं. बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला पोषण परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. वहीं, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरुक करने के लिए पोषण रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तारणी सिन्हा सहित सदर बाल विकास परियोजना कार्यालय की सीडीपीओ पुष्पा रानी, आईसीडीएस के जिला समन्वयक महेंद्र कुमार, पीएमएमवीवाई के जिला प्रोग्राम समन्वयक चंदन कुमार, रामाशंकर सिंह, गणेश चंद्र राम, राहुल कुमार, रेनू प्रभा, मालती देवी, राजेश कुमार, सरोज देवी व अन्य लोग मौजूद रहें.

जन-जन तक पहुंचाएंगे पोषण का संदेश:

मौके पर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा ‘पोषण माह को सफल बनाने के लिए जन-जन तक कुपोषण के खात्मे का संदेश पहुंचाया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर से हर आवश्यक पहल की जा रही है. मिशन सिर्फ हर हाल में पोषण माह को सफल बनाने का है. उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि कुपोषण को मात देने का संदेश जन-जन तक पहुंचे. तत्पश्चात मौजूद पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्प लिया कि वह लोगों को जागरुक कर कुपोषण को मात देने का अभियान चलाएंगे. पदाधिकारियों व कर्मियों ने शपथ लिया. साथ ही समाज के हर लोगों को जागरूक करने के लिए आवश्यक योजना बनाई.

प्रखंड स्तर पर होगा पोषण परामर्श केंद्र:
 
पोषण माह की सफलता को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर भी पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण माह की सफलता ही कुपोषणमुक्त समाज निर्माण का प्रतीक है. इसलिए पोषण संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. जब समाज के हर तबके के लोग जागरूक होंगे तभी पोषण माह सफल होगा. जब लोग स्वस्थ रहेंगे तभी उनकी सोच स्वस्थ होगी. इसलिए बेहतर समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि हमारी इस पीढ़ी को अच्छा पोषण मिले और वह सुरक्षित रहे. सभी माताओं का यह दायित्व है कि बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए साफ सफाई पर ध्यान दें. कुपोषण की समस्या तभी दूर हो सकती है जब बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा.

सही पोषण से ही बच्चों का मानिसक विकास:

आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी तारणी सिन्हा ने बताया ‘उचित पोषण से ही बच्चों के शरीर का सर्वांगीण विकास होता है. इसलिए बच्चों के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए उचित पोषण की बेहद आवश्यक होती है. इससे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बच्चों का स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहता है. पोषण माह को सफल बनाने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.’ कार्यक्रमों के द्वारा समाज के हर लोगों तक पोषण का संदेश पहुंचाया जा रहा है. ताकि, कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण हो सके. वर्ष 2020 राष्ट्रीय पोषण माह का थीम "किचन गार्डेन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) और पौधरोपण के साथ बच्चों की पहचान और ट्रैकिंग’ रखी गई है.

शहर से लेकर गांव तक होगा कार्यक्रम:

सही पोषण की जानकारी हर घर तक पहुंचे इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर गांव स्तर पर पूरे माह तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
इसमें घर-घर क्यारी, पोषण थाली अभियान का शुभारंभ सह पौधरोपण, जननी सेवा, गोदभराई दिवस, पोषण नारों का दीवार लेखन के साथ-साथ ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (भीएचएसएनडी) का आयोजन किया जाना है. दूसरे सप्ताह में भी इन गतिविधियों के अलावा बच्चों के प्रति उत्तरदायी व्यवहार के लिए ‘सजग' कार्यक्रम, तीसरे सप्ताह में शिशु देखभाल, अन्नप्राशन दिवस एवं चौथे व पांचवे सप्ताह में निगरानी द्वारा अति कुपोषित बच्चों की पहचान, 3-6 वर्ष के बच्चों के साथ केंद्र में चित्रांकन प्रतियोगिता का संचालन जैसे कार्यक्रमों का संचालन कराया जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19