महिला के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दहशत फैलाने के नियत से बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक महिला के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले बदमाश स्थानीय निवासी हैं. उन्हीं के द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की गई तथा फिर भीड़ तितर-बितर होकर भाग निकली.
इस घटना का वीडियो वायरल होने के साथ ही एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि, यदि किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज की जाती तो भी पुलिस मामला दर्ज करें तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें.
बता दें कि, सोमवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकली एक महिला के ऊपर कुछ युवकों ने अमर्यादित टिप्पणी की थी जिस पर मामला गरम हो गया था. बाद में इसको लेकर समझाने-बुझाने का दौर चल ही रहा था इसी बीच कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी जिससे कि इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.


Comments
Post a Comment