एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव मिलने के मामलों के दौर में अब पहले की अपेक्षा गिरावट दर्ज की जा रही है जिले में शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए कोरोना अपडेट के अनुसार 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें सर्वाधिक मामले बक्सर सदर प्रखंड से सामने आए हैं. वहीं, डुमरांव में एक चक्की में एक चौसा में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.
जिसमें बक्सर सदर प्रखंड के सदर हॉस्पिटल से 1 चीनी मिल
से 1 विश्वामित्र कॉलोनी से 11 चकरहंसी से 1 एसपी कोठी से 1 सिविल लाइन से 3 चौसा प्रखंड से पावर प्लांट से 1 हदीपुरl से 1 चक्की प्रखंड के अरक से 1 डुमरांव प्रखंड के ढेलवानी मोहल्ले से 1 कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं.
जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रति लोगों को लापरवाही बरतने से मना किया जा रहा है. साथ ही साथ लोगों से अपील किया जा रहा है कि तमाम सुरक्षात्मक उपायों एवं एहतियातों को बरत कर कोरोनावायरस को जिले में पूरी तरह से पराजित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें तथा घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर फेस मास्क अनिवार्य तौर पर पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी तौर पर करें.



Comments
Post a Comment