एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिजली विभाग के द्वारा वनसती नगर सुमेश्वर स्थान मुहल्ला के अंतर्गत रहने वाले केदारनाथ ठाकुर के विरूद्ध बिजली चोरी का मामला नगर थाने में दर्ज कराई गई है. बिजली विभाग के द्वारा केदारनाथ ठाकुर को मीटर के समीप से बिजली के तार का टोंका फंसाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. जिसके बाद बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर के द्वारा नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने के आरोप में वनसती मुहल्ला सुमेश्वर के रहने वाले केदारनाथ ठाकुर के विरुद्ध बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Comments
Post a Comment