Skip to main content

बाइक चोर गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 सदस्य गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  बाइक  चोर गैंग के कुल 7 सदस्यों को पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है.  गिरोह में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस के द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया. रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. 5 को आज गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम ज्योतिष यादव, नीलकमल चौबे, जितेंद्र यादव, मुकेश कुमार व तेजू मियां है शनिवार को सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा मंझवारी मोड़ के पास से चंदन यादव लक्ष्मण डेरा चक्की के रहने वाले तथा मोनू कुमार यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया था.

एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा वाहन जांच में शनिवार को पकड़े गए चंदन एवं मोनू से जब वाहनों का कागजात मांगा गया तो उन लोगों ने पहले पुलिस को कई तरह के बहाने बनाकर चकमा देने का प्रयास किया. लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती से उन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है.  जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों को हिरासत में ले लिया गया एवं थाने लाकर जब उनसे  कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि   उनके गैंग का मुखिया ब्रह्मपुर का मुकेश कुमार एवं  तेजू मियां है जो बाइक चोरी कर बेचने का कारोबार करते हैं.   जिसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर ब्रह्मपुर के तेजू मियां एवं मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.  जिसके बाद उनकी निशानदेही पर ज्योतिष कुमार यादव नीलकमल चौबे जितेंद्र यादव को नैनिजोर  ओपी थाना क्षेत्र के जवही दियर से गिरफ्तार किया गया. 

 उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाइक चोर गैंग के अभियुक्तों के द्वारा उनके गैंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों का भी नाम बताया गया है. जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है. वहीं, इनके गिरोह का एक सदस्य आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार सभी चोर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे. वाहन जांच के अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19