Skip to main content

दसवीं की परीक्षा में टॉप आए बच्चों को डीएम ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दसवीं के परीक्षा में जिले में टॉप आए छात्र छात्राओं को बुधवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर ने उन्हें सम्मानित किया.  शिक्षा विभाग के सहयोग से उन्होंने  दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया था.  इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.  इस दौरान उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया. सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने सभी छात्रों से परिचय प्राप्त किया. इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा स्वाति कुमारी पिता सूर्यदेव सिंह जो की दसवीं की परीक्षा में 468 अंक प्राप्त किया है. द्वितीय स्थान पर 2 छात्रों ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. इनका नाम अमित कुमार पाल पिता मुन्नी पाल एवं अनीश कुमार यादव पिता सरोज यादव है. वहीं, तृतीय स्थान पर 3 छात्रों ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. जिनका नाम  कन्हैया कुमार पिता संतोष कुमार सिंह, शिवमंगल कुमार पिता सतनारायण पासवान, विद्यासागर कुमार पिता हरिहर सिंह है.  वहीं, चतुर्थ स्थान पर  कृष्णा कुमारी पिता बाबूलाल ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. वहीं,  पंचम स्थान पर 2 छात्रों ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. जिनका नाम अकाश कुमार ठाकुर पिता राधा मोहन ठाकुर एवं अमर प्रसाद पिता मनोज प्रसाद है.

 जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को पूरी लगन एवं कठिन परिश्रम से पढ़ाई करते रहने को  कहा.  उन्होंने बच्चों से सामान्य प्रश्न भी किए.  आप लोग कहां बैठे हैं? बच्चों ने जवाब दिया समाहरणालय के सभागार भवन में बैठे है.  इस दौरान बच्चों को समाहरणालय भवन में कौन-कौन कार्यालय होते हैं तथा उनके प्रभारी पदाधिकारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से सकारात्मक रूप से जुड़ने को कहा गया अनावश्यक न्यूज़ एवं ऐप में अपना समय बर्बाद नहीं करने को भी कहा गया. राष्ट्रीय स्तर से अखबारों को न्यूज़ ऐप के जरिए पढ़ते रहने को कहा गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि किसी भी  विषय की पढ़ाई करने के दौरान रटने के बजाय पाठ्यपुस्तक को ध्यान पूर्वक  पढ़ने की आवश्यकता  पर बल दें. जिलाधिकारी ने बच्चों को कागजी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान में निरंतर बढ़ोत्तरी करते रहने को कहा. जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्कूलों के जरिए करवाए जाने वाले परिभ्रमण कार्यक्रम में समाहरणालय परिभ्रमण को भी शामिल किया जाएगा. इस भ्रमण में विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रशासनिक कार्यालय एवं पदाधिकारियों के कार्य करने के पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि खूब परिश्रम करें और अपने जिले का नाम रोशन करें.

- इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19