Skip to main content

वंचित समाज पार्टी ने किया जिला इकाई का गठन विद्याभूषण राय को सौंपा गया जिलाध्यक्ष का कमान..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर  राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है. हर राजनीतिक दलों ने अपने अपने संगठन को सुदृढ़ करना शुरू कर दिया है. एक-एक कर जिला व शहर अध्यक्षों की सूची जारी होने शुरू हो गई है. जिसका मकसद  साफ है.  हर दलों का यही मकसद है कि,  मिशन बिहार विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश के हर जिले और कस्बे में अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मदद के लिए सुदृढ़ कर दिया जाए. 

 इसी क्रम में बताते चले कि,  वंचित समाज पार्टी ने बक्सर जिला इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. पार्टी ने विद्याभूषण राय उर्फ  विक्रांत राय को पार्टी का बक्सर जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा है.  वंचित  समाज पार्टी के द्वारा जिलाध्यक्ष का पद दिए जाने के पश्चात विक्रांत राय ने कहा कि, वंचित समाज पार्टी का गठन आज की परिस्थितियों की मांग है.  उन्होंने कहा कि,  छात्र राजनीति से उनकी राजनीतिक सफर शुरू हुई है.  वे पार्टी के साथ जुड़कर जाति धर्म से अलग हटकर  सामाजिक क्षेत्र में योगदान देंगे. उन्होंने  सूबे की सरकार  के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि,  सरकार ने वंचित समाज को साजिश के तहत उपेक्षित रखा है राज्य में 70 से 80% लोग वंचित समाज के सदस्य हैं. एक बड़ी आबादी का शोषण हुआ है. समाज के छात्र व नौजवान साथी को हक मिलना चाहिए.  वंचित समाज पार्टी नियोजित शिक्षकों के साथ भी खड़ा है. नियोजित शिक्षकों के हक के लिए भी लगातार आवाज उठाई जाएगी.  उन्होंने कहा कि रोजी रोटी और सम्मान चाहिए.  न्याय के लिए वे आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड कमेटी के विस्तार के साथ जिला के अन्य पदाधिकारियों की सूची भी जारी की जाएगी.

 बताते चले कि, वंचित समाज पार्टी लगातार शोषित वंचितों और मजदूरों की आवाज पूरे दमखम के साथ  उठाते रहती है.  साथ ही साथ पार्टी ने यह भी ऐलान कर दिया है कि, आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वंचित समाज पार्टी पूरे 243 सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी.  वंचित समाज पार्टी ने बिहार के समस्याओं पर जिस प्रकार से अपनी बेबाक राय रखी है. उससे यह कहा जा सकता है कि, आने वाले दिनों में बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज होने वाली है और बिहार में एक नए विकल्प का उदय होगा. 

 वंचित समाज पार्टी के द्वारा बक्सर जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है. जो कि इस प्रकार है. विद्याभूषण राय जिलाध्यक्ष, अभय कुमार जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र पांडे जिला महासचिव, प्रभु नाथ राय जिला सचिव, प्रदीप वर्मा कोषाध्यक्ष, अमित कुमार जिला प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किए गए हैं.

-एक्सप्रेस न्यूज़ इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट. 


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19