Skip to main content

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के ऊपर दबाव बनाना प्रेमी को पड़ा महंगा, प्रेमिका ने दर्ज कराई प्राथमिकी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना  क्षेत्र में एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. बताते चलें कि प्रेमी जोड़े में प्रेमी प्रेमिका दोनों पहले से शादीशुदा है एवं एक दूसरे का घर नजदीक होने के कारण बातचीत के दौरान इन दोनों लोगों के बीच प्रेम पनप गया. जो कि कुछ दिन तक सबकी नजरों से छुप छुपा कर चला बाद में यह मामला घरवालों को मालूम चला जिसके बाद यह मामला समाज में उजागर हो गया. इस प्रेम प्रसंग के मामले को समाज में उजागर हो जाने के बाद महिला ने लोक लाज के डर से प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया. जो कि प्रेम में खार खाए प्रेमी को नागवार गुजरने लगा और वह महिला से पहले की तरह प्रेम प्रसंग को बनाए रखने का दबाव  बनाने लगा. प्रेमी के द्वारा महिला को बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा. जिस से आजिज आकर महिला ने सिकरौल थाना में जाकर थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित आवेदन देकर प्रेमी रामजी कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में महिला ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि, पहले प्रेम प्रसंग चलता था. बाद में लोक लाज के डर से वह मुकर गई. जिसके बाद प्रेमी के द्वारा बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा. घर में घुसकर उसका हाथ पकड़ के उसके साथ  जोर जबरदस्ती एवं प्रेम प्रसंग बनाए रखने को मजबूर किया जाने लगा. महिला के लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के द्वारा अपने दिए लिखित आवेदन में नामजद किए गए प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रेम प्रसंग के इस मामले में गिरफ्तार  प्रेमी को  पुलिस के द्वारा गुरुवार को जेल भेज दिया जाएगा.

 इस बाबत थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच में पहले प्रेम प्रसंग चलता था बाद में  समाज में प्रेम प्रसंग के इस मामले को उजागर हो जाने के बाद प्रेमिका के द्वारा लोक लाज के डर से प्रेमी से दूरी बनाया जाने लगा.  परंतु,  प्रेमी महिला के ऊपर प्रेम प्रसंग को बनाए रखने के लिए दबाव बनाने  लगा.  जिसके बाद परेशान होकर महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.  महिला के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए आवेदन में नामजद किए गए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे गुरुवार को जेल भेज दिया जाएगा.

- इन्द्रकांत तिवारी की रिपोर्ट. 


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19