Skip to main content

युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, नहीं ज्ञात हो सका आत्महत्या की वजह..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : कोरान सराय थाना क्षेत्र के दखिनाव टोला में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के दखिनाव टोला निवासी रामविलास की पुत्री बताई जा रही है.  यह घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है. मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था. घर के बाहर बरामदे में बैठे  माता पिता को   युवती ने नाश्ता पानी दिया. उसके बाद घर के अंदर खाना बनाने चली गई. बाहर बरामदे में बैठे माता पिता कुछ समय पश्चात दिन के तकरीबन  11:00 बजे जब घर में गए तो युवती के कमरे का दरवाजा बंद पाया. माता पिता ने युवती के दरवाजे को खुलवाने के लिए दरवाजे में लगे कुंडी को खटखटाया. परंतु, कई बार खटखटाने के बावजूद भी  युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. युवती के कमरे का दरवाजा न खुलने के बाद युवती के माता-पिता के मन में कई तरह के विचार उठने लगे. माता-पिता को किसी प्रकार के अनहोनी का डर सताने लगा. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और लगातार दरवाजे को  पीटने एवं चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. आसपास के लोगों के इकट्ठा होने के बाद युवती के कमरे के दरवाजे को कुछ लोगों ने मिलकर तोड़ दिया. जिसके बाद अंदर का नजारा देख सभी लोग अवाक  रह गए. कमरे में पंखा लगाने के लिए लगाई गई कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा बनाकर युवती फांसी के फंदे पर झूलती नजर आई. फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की  यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई  और पुलिस तक जा पहुंची. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के द्वारा परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई भी बात विवाद नहीं हुआ था. उनकी बेटी बहुत हीं कुशल स्वभाव की थी. सुबह में ही नाश्ता पानी देकर घर में खाना बनाने के लिए अंदर गई थी. वे लोग बाहर बरामदे में बैठे थे. दिन के लगभग 11:00 बजे के करीब जब अंदर गए तो कमरे का दरवाजा बंद पाकर काफी देर तक खुलवाने का प्रयास किया गया. जिसके बाद भी दरवाजा के ना खुलने पर दरवाजे को तोड़ दिया गया और  बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया.उन्होंने कहा कि बेटी ने आत्महत्या क्यों किया. इसके पीछे क्या कारण है. इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. बेटी ने किसी प्रकार के कारणों से परिजनों को पहले अवगत भी नहीं कराया है तो आखिरकार उसने आत्महत्या क्यों कर ली. इसकी जानकारी घरवालों को नहीं पता है. ऐसे में आत्महत्या की यह घटना पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है. कोरानसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के पश्चात युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...