एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: धनसोई थाना में पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति के लिखित आवेदन पर धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहना पंचायत वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
धनसोई थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना पंचायत वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद पर मारपीट व रंगदारी के आरोप में धनसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड में काम कराए जाने के दौरान किशोर कुमार जो कि खरहना पंचायत के रहने वाले हैं. उनको वार्ड पार्षद के द्वारा वार्ड के विकास में कार्य किए जाने को लेकर चेक दिया गया था. उसी चेक को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुई. जिसको लेकर किशोर कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसमें मारपीट करने एवं रंगदारी तथा सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया गया है.
- इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.
- इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.

Comments
Post a Comment