एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. वाहन जांच अभियान के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन कर सड़कों पर वाहन लेकर निकलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना वसूला जा रहा है. इस दौरान पुलिस के द्वारा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर निकलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में बताते चलें कि गुरुवार 14 मई को नगर थाना की पुलिस के द्वारा शहर के सिंडिकेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाई गई. जिसमें एमवी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में वाहन चालकों के विरुद्ध तकरीबन ₹13000 की जुर्माना राशि वसूली गई. दूसरी तरफ डुमरांव पुलिस के द्वारा नगर में वाहन जांच अभियान चलाकर एमवी एक्ट का उल्लंघन कर सड़कों पर वाहन लेकर फराटे भरने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना वसूला गया. वाहन जांच अभियान के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध डुमरांव पुलिस ने ₹6500 रुपए की जुर्माना राशि वसूली है. जुर्माना राशि वसूलने के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि आगे से वे लोग ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे.

Comments
Post a Comment