Skip to main content

राशन सामग्री वितरण करने के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सदर विधायक के शराब कांड से मौजूद लोगों को कराया रूबरू..

- उन्होंने कहा कि सदर विधायक की गिरफ्तारी हो सुनिश्चित.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के फीड टू नीडी कार्यक्रम के तहत  कोविड-19 वैश्विक महामारी में कोई भूखा नहीं रहे इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है.भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी के द्वारा चौसा के कटघरवा में राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई. राशन सामग्री उपलब्ध कराते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश में आए आपदा के इस घड़ी में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है. गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद की जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के द्वारा बिहार में शराबबंदी के बावजूद अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा राशन वितरण करने के नाम पर शराब  मंगवाई जा रही है. राशन वितरण करने के पश्चात  शराब की बोतलें  वाहन में लेकर आ रहे उनके 4 कार्यकर्ताओं को  सिमरी थाने की पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर  हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया. इस आपदा के समय जहां जनता परेशान है. गरीब एवं जरूरतमंदों के समक्ष  दो वक्त के  भोजन के लिए राशन सामग्री  जुटा पाना  मुश्किल हुआ है. वहीं, कांग्रेस के विधायक शराब मंगाने में मशगूल है जो कि बिहार में कानून बंद है. भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि,  इसी शराब कांड से चरितार्थ हो रहा है कि कांग्रेस के नेता दोहरे चरित्र के होते हैं और अपने शासनकाल में देश को कांग्रेस ने  लूटने का काम करने के साथ-साथ जनता के हक को मारने का काम किया है. उन्होंने कहा कि, मैं बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित  विधायक  मुन्ना तिवारी से आग्रह करता हूं कि, अगर  उनके अंदर थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो  विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दें. उन्होंने कहा कि मैं जिला पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि, सदर विधायक पर पर भी मध निषेध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कानून कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए.  बिहार में सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू की गई है.  ऐसे में आम और खास के लिए एक ही कानून लागू होता है.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19