एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में शराबबंदी को लेकर मुरार थाना के पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध चलाई गई छापेमारी अभियान में बरामद देसी शराब को मुरार थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा मंगलवार को विभिन्न कांडों में जब्त किए गए तकरीबन 3400 लीटर देसी शराब को थानाध्यक्ष के मौजूदगी में ट्रैक्टर से दबवा कर नष्ट किया गया. ज्ञात हो कि छापेमारी के दौरान जप्त तकी गई शराब को नियमानुसार उसे विनष्ट किया जाता है. जिसको लेकर मुरार थाने की पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई किया गया.
इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरार थाने की पुलिस के द्वारा विभिन्न जगहों से छापेमारी के दौरान ज़ब्त की गई देसी शराब को ट्रैक्टर से दबवा कर विनष्ट किया गया. तकरीबन कुल 3400 लीटर देसी शराब को विनष्ट कराया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद मुरार थाने की पुलिस द्वारा शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है एवं आगे भी शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Post a Comment