शराब पीकर शेखी बघारना एवं आसपास के लोगों से गाली गलौज करना शराबी को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्णत: शराबबंदी लागू है. ऐसे में शराब पीना या शराब बेचना दोनों ही कानूनन जुर्म है. फिर भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शराब पीने वाले एवं बेचने वाले लोग अलग अलग तरीके इजाद करके शराब बेचने एवं पीने का कार्य कर रहे हैं. इनके मनोबल को ध्वस्त करने के लिए पुलिस के द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराब बेचने एवं पीने वालों को पुलिस किसी भी हाल में नहीं छोड़ने वाली है.
इसी क्रम में बताते चलें कि इटाढी पुलिस के द्वारा शराब पीकर शेखी बघारते एवं आसपास के लोगों से गाली गलौज करते हुए एक शराबी लक्ष्मण चौधरी पिता शिवनारायण चौधरी ग्राम काशिमपुर थाना इटाढ़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बेचने एवं पीने वाले को पुलिस किसी भी सूरत में छोड़ने वाली नहीं है. अगर कोई भी व्यक्ति शराब बेचते, शराब की तस्करी करते या शराब पीकर हंगामा मचाते हुए पकड़ा जाएगा तो, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि शराब पीकर हंगामा करते हुए एवं आसपास के लोगों से गाली गलौज कर रहे एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया .जिसे कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.

Comments
Post a Comment