इटाढी प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर सप्ताह में एक-दो दिन उठाएंगे लिट्टी चोखा का लुफ्त..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिला अंतर्गत इटाढी प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रात्रि भोजन हेतु रोटी सब्जी के अलावा सप्ताह में एक-दो दिन लिट्टी चोखा की व्यवस्था की जा रही है. जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी लोगों के लिए प्रशासन के द्वारा खाने पीने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.
इसी क्रम में जिला प्रशासन के द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों के लिए रात्रि भोजन हेतु सप्ताह में एक-दो दिन लिट्टी चोखा की व्यवस्था की जा रही है. लिट्टी चोखा सुपाच्य भोजन होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन भी है. जो कि, प्रवासी लोगों को काफी पसंद भी आएगा.


Comments
Post a Comment