विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कई वाहन चालको से वसूली गई जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण के दौर में जारी किए गए लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने के लिए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में जिला पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस के द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन का परिचालन कर रहे वाहन चालकों को पकड़कर जुर्माना राशि वसूला जा रहा है. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस को कई जगह गलत कार्य करने वाले लोगों को पकड़ने में भी सफलता प्राप्त हो रही है. सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है.
शुक्रवार 15 मई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है इस दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने 6 वाहन चालकों से ₹6000 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस ने 2 वाहन चालकों से ₹2000 तथा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक एवं ज्योति चौक पर ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत 22 वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन की कागजात की जांच की गई. जिसमें 7 वाहन चालकों को हर तरह से मोटर व्हीकल अधिनियम का अनुपालन करते हुए पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर ट्रिपल सवार वाहन का परिचालन करने तथा हेलमेट वगैरह के ना रहने पर उनसे जुर्माना राशि वसूली गई. तत्पश्चात, उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अगली बार से वाहन लेकर सड़क पर निकलने से पूर्व मोटर व्हीकल अधिनियम के सारे नियमों का पालन करते हुए ही निकलेंगे.

Comments
Post a Comment