महिलाओं को उकसा कर पुलिस पर हमला कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र में रोहतास की सीमा से लगे चेक पोस्ट पर मंगलवार की शाम विवाद हुआ था. चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर बसहीं गांव के लोगों ने गांव के महिलाओं के साथ मिलकर हमला कर दिया था. उक्त मामले में एक एएसआई समेत चार लोग घायल हुए थे. पुलिस ने ऐसा करने वाले सत्रह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें पांच पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा अन्य बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.
उक्त मामले में पुलिस के द्वारा नामजद एवं अज्ञात 20 लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के क्रम में गुरुवार 14 मई को पुलिस ने उक्त कांड में संलिप्त महिला आरोपी राज मुनी देवी को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार की गई महिला का पुलिस पर हमला करने में भीड़ जुटाने एवं महिलाओं को पुलिस के ऊपर हमला करने के लिए उकसाने में मुख्य हाथ था. जिसे पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस को उक्त महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. अन्य नामजद एवं अज्ञात लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान जारी रखी गई है.

Comments
Post a Comment