Skip to main content

साबित खिदमत फाउंडेशन ने 10 और परिवारों को लिया गोद, पूरे लॉक डाउन के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी राशन सामग्री..

- जीने  को अपने लिए तो सब जीते हैं जो दूसरों की मदद में गुजरे वही असली मानव जीवन है- साबित रोहतासवी.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जरूरतमंदों की मदद में सदैव तत्पर रहने वाला साबित खिदमत फाउंडेशन लॉक डाउन के दौरान गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आया है. साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा बक्सर जिले के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंद परिवारों को गोद लिया गया है. एवं उन्हें राशन सामग्री मुहैया कराई जा रही है. जो कि पूरे लॉक डाउन के दौरान साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गोद लिए गए उन जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री मुहैया कराई जाएगी. 

 इसी क्रम में बताते चलें कि, साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा  नगर के 10 और परिवारों को गोद लिया गया है. यह गोद लिए गए परिवार दर्जी मोहल्ले के रहने वाले हैं. जिन्हें साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा चिन्हित किए जाने के बाद उन्हें गोद लिया गया तथा पूरे लॉक डाउन के दौरान उन्हें राशन सामग्री मुहैया कराने का जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया गया.

 इस बाबत साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि साबित खिदमत फाउंडेशन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ही बनाया गया है. फाउंडेशन के द्वारा वैसे तो सालों भर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है. परंतु, कोविड-19 संक्रमण काल में जारी लॉक डाउन के दौरान गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच दो वक्त के भोजन जुटा पाने की समस्या को देखते हुए. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें गोद लिए जाने का कार्य किया गया है. गोद लिए गए परिवार को पूरे लॉक डाउन के दौरान फाउंडेशन के द्वारा राशन सामग्री मुहैया कराई जाएगी.

  उन्होंने बताया कि दर्जी मुहल्ला के जिन 10 परिवारों को आज गोद लिया गया है. उनके परिवार के मुखिया का नाम मोहम्मद सदरू अली, मोहम्मद मुन्ना अली, मोहम्मद खलकू,  फातिमा खातून, गुड्डू दर्जी, संजय धोबी, मोहम्मद अलाउद्दीन एवं अन्य 3 लोग शामिल हैं. वहीं, फाउंडेशन के सचिव साबित रोहतासवी ने कहा कि, मुसीबत के समय में जो किसी जरूरतमंद एवं गरीब लोगों  के काम आए वही इंसानियत का परिचायक होता है.  कोविड-19 संक्रमण काल में लॉक डाउन के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की बेबसी हृदय को झकझोर कर रख देती है.  ऐसे में फाउंडेशन के द्वारा अपने सदस्यों एवं अन्य सूत्रों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें फाउंडेशन के तहत मदद पहुंचाई जा रही है.

 उन्होंने कहा कि मैं साबित रोहतासवी  अल्लाह का लाख-लाख शुक्र गुजार हूं जो कि इस मानव जीवन में  अल्लाह ने मुझे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए मौका दिया.  उन्होंने कहा कि  धन्य है मेरा यह जीवन जो गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद में गुजर रहा है. जीने को  अपने लिए तो सब जीते हैं  जो दूसरों की मदद में  गुजरे वही असल जीवन होता है. इस दौरान संस्था के मुर्शीद रजा, हरेंद्र यादव,  सोनु एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...