Skip to main content

लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान, वसूले गए हजार रुपए जुर्माना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण काल में जारी लॉक डाउन फेज 4.0 में सख्ती से लोगों को लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के  द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा लोगों से लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर निकलने की वजह की जानकारी ली जा रही है. जिला प्रशासन के द्वारा  लॉक डाउन के मद्देनजर एक मोटरसाइकिल पर एक सवार  के चलने का  आदेश जारी किया गया है. जिसका अनुपालन न करने वालों के साथ साथ एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने  के आरोप में जुर्माना राशि वसूली जा रही है.इसी क्रम में बताते चलें कि आज मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाई गई.  

जिसमें नगर थाने की पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में  वाहन जांच अभियान चलाकर आठ वाहन चालकों से एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में ₹8500  जुर्माना राशि वसूली गई.  नगर थाना क्षेत्र में ही अंबेडकर चौक पर यातायात प्रभारी अंगद सिंह के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर 10 वाहन चालकों से ₹10000 जुर्माना राशि एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने के आरोप में वसूला गया.  

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष  दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने हेतु चलाए गए वाहन जांच अभियान में  17 वाहन चालकों से एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने के आरोप में ₹9000 जुर्माना राशि वसूली गई.

 नया भोजपुर पुलिस के द्वारा  वाहन जांच अभियान चलाकर  पांच वाहन चालकों से एमबी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने के आरोप में ₹5500 जुर्माना राशि वसूली गई.  

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु वाहन जांच अभियान चलाकर 10 वाहन चालकों से एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने के आरोप में ₹10000 जुर्माना राशि वसूली है.

बताते चलें कि लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है.  वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के नंबर प्लेट एवं कागजात में त्रुटि पाए जाने  पर एवं एक बाइक पर दो सवार के यात्रा करते हुए पाए जाने पर जुर्माना राशि वसूली जा रही है. एक बार पुनः बताते चलें कि जिला प्रशासन के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि एक वाहन पर सिर्फ एक सवार ही यात्रा कर सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19