Skip to main content

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने 2 दिनों के अंदर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद तस्करों का मनोबल ध्वस्त होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तस्कर तस्करी करने के लिए विभिन्न  तरीकों एवं रास्तों को अपनाकर शराब की तस्करी करते हुए पकड़े जा रहे हैं.  पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों शराब कारोबारियों एवं शराबियों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है.  इसी क्रम में बताते चलें कि  आज शनिवार को नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि तीन तस्कर शराब की खेप लेकर पैदल ही नया बाजार मिशन स्कूल के रास्ते जा रहे हैं.  सूचना को आधार मानते हुए नगर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ पुलिस के गुप्तचर द्वारा बताए गए स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की गई.  जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस ने देखा कि तीन लोग सर पर  बोरा लिए जा रहे हैं.  

पुलिस ने जब उन्हें रोका तो तीनो लोग घबरा गए जिसके बाद पुलिस की शक और भी गहड़ी हो गई.  जब पुलिस ने बोरो की तलाशी लेनी शुरू की तो 3 बोरों में से पुलिस को अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई.  शराब बरामद होने के पश्चात पुलिस तीनों तस्करों को हिरासत में लेते हुए शराब जब्त कर नगर थाना पहुंची. हिरासत में लिए गए तस्करों का नाम  नया बाजार के रहने वाले राजू कुमार, विजय कुमार एवं गोपालनगर चकिया का रहने वाला कल्लू कुमार उर्फ कृष्ण कुमार बताया जाता है. थाना पहुंचकर शराब बरामदगी मामले में तीनों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने उनके साथ पूछताछ शुरू की.

 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है. पूछताछ के दौरान तस्करों द्वारा अगर किसी सहयोगी का नाम बताया जाता है तो सहयोगीयों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी एवं पूछताछ के पश्चात तीनों तस्करों को जेल भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं, शुक्रवार को नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाह टोली में छापेमारी कर नाटकीय ढंग से 157 बोतल बीयर बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी.   जहां से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया था तस्कर का नाम संतोष मल्लाह बताया जा रहा है. 

 इस तरह से पुलिस को 2 दिनों के अंदर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ साथ शराब कारोबार से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. जिन्हें शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19