Skip to main content

गुप्त सूचना पर देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस व शराब की बोतलों के साथ शराब कारोबारी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी होने के बावजूद भी तस्करों का मनोबल घटने का नाम नहीं ले रहा है. विभिन्न तरीकों को अपनाकर कारोबारी शराब की खेप अपने अड्डों पर लेकर पहुंचने में सफल हो जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस  भी इनका पीछा नहीं छोड़ने वाली है. पुलिस सूत्रों से  प्राप्त जानकारी  के अनुसार लगातार कार्रवाई कर शराब कारोबारियों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है.

 इसी क्रम में बताते चलें कि, राजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर सुनील कुमार के घर से 66 पीस देसी शराब एक देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस 34750 रुपये पुलिस ने बरामद किया है. घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष  रंजीत सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सूचना प्राप्त हुआ था कि राजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सुनील कुमार एवं चार अन्य लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं एवं कारोबारियों के द्वारा  बाइक से आसपास के क्षेत्र में  शराब की होम डिलीवरी भी की जा रही है.

सूचना को आधार मानते हुए जिला मुख्यालय से खानपुर पहुंचे डीआईयू टीम के प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सुनील कुमार के घर में छापेमारी की गई. जहां से पुलिस को 61 पीस 200ml का शराब बोरे में छुपा कर रखा हुआ बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. वहीं, पुलिस के द्वारा घर की तलाशी लेने के दौरान एक 315 बोर का देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई तथा उक्त आरोपी के बाइक की डिक्की को सर्च करने  पर बाइक की डिक्की से 5 पीस 200 ml का शराब  बरामद करने के साथ साथ शराब के धंधे से अर्जित की गई 34750 रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई.  इसके बाद पुलिस के द्वारा घर में मौजूद सुनील कुमार को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके बाइक को भी जब्त कर लिया गया और बरामद शराब व 34750 रुपये को भी जब्त कर लिया गया. 

वहीं, शराब के धंधे में  संलिप्त दूसरे कारोबारी संजीव कुमार के घर भी पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई. जहां से पुलिस को कारोबारी के घर से 8 पीएम टेट्रा पैक  का एक कार्टून अंग्रेजी शराब कुल 48 पीस बरामद किया गया एवं शराब के धंधे से अर्जित की गई 1780 रुपए भी बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. हालांकि, दूसरे कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.  गांव में छापेमारी की सूचना मिलने के बाद उक्त कारोबारी भाग चुका था. वहीं, सूचना के अनुसार अन्य दो घरों में छापेमारी की गई. हालांक, वहां से पुलिस को कुछ भी बरामद करने में सफलता प्राप्त नहीं हुई. मामले में गिरफ्तार सुनील कुमार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. वहीं, संजीव कुमार के घर से शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी  की प्रयास की जा रही है.

-   एक्सप्रेस न्यूज़ इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19