एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना परिसर में चार मामलों में जब्त 102 लीटर शराब को पुलिस के द्वारा मजिस्ट्रेट कन्हैया प्रसाद कार्यपालक दंडाधिकारी डुमरांव की मौजूदगी थाने की गाड़ी से कुचल कर में विनष्ट किया गया.
इस बाबत सिकरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी सिकरौल पुलिस के द्वारा 4 कांडों में शराब जब्त किया गया था. जब्त शराब को न्यायालय के आदेशानुसार विनष्ट करना होता है. 4 कांडों में जप्त कुल 102 लीटर शराब को पुलिस के द्वारा थाने की वाहन कुचलवाकर विनष्ट किया गया.


Comments
Post a Comment