Skip to main content

क्वॉरेंटाइन केंद्र में आने वाले सभी प्रवासी कामगारों का निश्चित तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने का डीएम ने वीसी के जरिए पदाधिकारियों को दिए निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर:  जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि,  गुरुवार 14 मई को जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने संयुक्त रूप से जिले के सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगणों के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आहूत की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि क्वॉरेंटाइन केंद्रों में आने वाले सभी प्रवासी  कामगारों   मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करवाते हुए कंप्यूटर पर  एंट्री निश्चित रूप से कराएं.   रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रत्येक  मजदूरों एवं कामगारों  का आधार लिंक वाला बैंक खाता संख्या  भी प्राप्त करें.  किसी कामगारों या मजदूरों के बैंक खाता नहीं होने की स्थिति में उनके द्वारा अपने रिश्तेदार या अन्य पारिवारिक सदस्य गणों का खाता संख्या प्राप्त करें ताकि उस खाता में सरकार के द्वारा  रेल टिकट में खर्च की गई राशि एवं अन्य राशि का भुगतान आसानी से किया जा सके.  पंचायत स्तर पर प्रत्येक परिवार को चार फेस मास्क एवं एक साबुन का वितरण सरकार के द्वारा कराया जा रहा है. इस आशय का प्रचार-प्रसार हेतु लाउडस्पीकर का प्रयोग भी करने को कहा गया है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों से आने वाले व्यक्तियों का रेल टिकट वाहन पास के रूप में ट्रेन पहुंचने के 12 घंटे बाद तक कार्य करेगा. उन्हें अलग से स्टेशन से घर जाने हेतु वाहन पास की आवश्यकता नहीं होगी.

 बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक  बक्सर ने सभी थाना प्रभारी को आदेश  जारी किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में सभी गश्ती करने वाले पुलिस पदाधिकारी के पास सभी तरह के दुकानों के खुलने एवं बंद होने के समय एवं दिन वाला आदेश पत्र का कॉपी रखना अनिवार्य होगा. ताकि, गश्ती टीम नियमानुसार दुकानों के खुलने एवं बंद होने की सही ढंग से मॉनिटरिंग कर सकें. तय समय से अधिक देर तक दुकान खोलने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी किया गया है. वाहन चेकिंग के दौरान भी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.  क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पुलिस  पदाधिकारी को प्रवासी कामगारों एवं मजदूरों को नियमित रूप से व्यायाम करवाने का भी निर्देश जारी किया गया.  जिससे कि केंद्र में सकारात्मक माहौल बनी रहेगी.  क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर व्यायाम  योगासन एवं मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न तरह की गतिविधि हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर ने उप विकास आयुक्त बक्सर को कहा कि, जिनका जॉब कार्ड नहीं बना हो उनका जॉब कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए श्रम विभाग के पदाधिकारी विविध प्रकार के कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे. निर्वाचन विभाग केंद्र पर जाकर जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है. उनके लिए फॉर्म- VI  उपलब्ध कराकर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे. स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी फिल्मों के जरिए देंगे. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19