एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर वैश्विक स्तर पर पांव पसार चुके हैं कोविड-19 के मध्य नजर देश में लॉक डाउन जारी किया गया है लॉक डाउन जारी होने के पश्चात दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब गुरबा एवं जरूरतमंद लोगों के बीच दो वक्त के भोजन के लिए राशन सामग्री जुटा पाना कठिन कार्य हो गया है ऐसे में विभिन्न जगहों पर कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा राशन सामग्री वितरण करने का कार्य किया जा रहा है ताकि गरीब जरूरतमंद लोगों को थोड़ी बहुत राहत पहुंचाई जा सके.
इसी क्रम में बताते चलें कि इटाढी़ थाना क्षेत्र के बसावं खुर्द गजरही डेरा के पास के कुल 50 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गांव के युवा समाजसेवियों के द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया गया. जो राशन सामग्री उन गरीब जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई गई जिसमें 5 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम आटा, 1 पैकेट नमक,500 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर, 2.5 किलोग्राम आलु, 1 लीटर सरसों तेल, एक बिस्किट का पैकेट व एक पीस साबुन को थैले में रखकर दिया गया. इस दौरान राहुल कुमार, बाबुल ओझा, अर्जुन ओझा, नरेंद्र चौबे, राहुल कुमार (गायक) व अन्य युवा समाजसेवी मौजूद रहे.


Comments
Post a Comment