एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के नवानगर प्रखंड में 8 मई एवं 9 मई को दिल्ली से आए तीन लोग कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं. जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से मिली जानकारी के अनुसार 2 लोग 8 मई एवं एक 9 मई को दिल्ली से आए थे. इनके जांच करने के पश्चात यह तीनों लोग कोविड-19 के संक्रमित पाए गए. तीनों लोग नवानगर प्रखंड के हैं. जिन्हें नवानगर प्रखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है.
नया भोजपुर में कोविड-19 के 56 संक्रमित मरीजों के ठीक होने के पश्चात बक्सर जिले में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी. वहीं, दिल्ली से आए इन तीनों लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में एक बार फिर से कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हो गई है. ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा बक्सर जिले वासियों से अपील की जा रही है कि, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन फेस मास्क एवं साफ सफाई के बारे में जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से करें. ताकि, कोविड-19 के संक्रमण पर पूर्णत: विजय पाई जा सके.

Comments
Post a Comment