- रेडक्रॉस सचिव श्रवण कुमार तिवारी मुख्य तिथि के रूप में उपस्थित.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: छात्र शक्ति सौरभ तिवारी के जन्मदिन पर छात्र शक्ति के प्रकल्प रक्त वाहिनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी मौजूद रहे. रेड क्रॉस सचिव श्रवण तिवारी ने छात्र शक्ति के सुप्रीमो सौरभ तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी. उसके बाद कोविड-19 संक्रमण से बचाव के संदर्भ मे उपस्थित सभी रक्त वीरों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि, मनाव जीवन में रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है. छात्र शक्ति के सुप्रीमो सौरभ तिवारी के जन्मदिवस पर छात्र शक्ति के रक्त वाहिनी टीम द्वारा हर साल आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर इस साल भी आयोजित हुआ जो कि बहुत ही सराहनीय है.
छात्र शक्ति रक्त वाहिनी के प्रमुख रितेश दुबे ने बताया की केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के आह्वान पर छात्र शक्ति के सुप्रीम सौरभ तिवारी के जन्मदिवस पर छात्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. रक्तदान के पश्चात छात्र शक्ति सुप्रीम सौरभ तिवारी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की.
छात्र शक्ति सुप्रीमो के जन्मदिवस पर आज आयोजित शिविर में छात्र शक्ति सुप्रीम सौरभ तिवारी के साथ साथ बीजेपी नेता अक्षय ओझा जितेश दुबे ओम प्रकाश पाठक संजीव तिवारी राहुल दुबे रोहित पांडेय "मिक्की" कमलेश उपाध्याय कमलेश सिंह बलिराम केसरी शुभम जयसवाल विकास कायस्थ देवांक कुमार ने रक्तदान किया.

Comments
Post a Comment