नगर थानाध्यक्ष एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाने की पुलिस द्वारा लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर मटरगश्ती करने के लिए निकलने वाले लोगों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चलाकर एमवी एक्ट के तहत जुर्माना वसूला गया. इस दौरान नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में शहर के हॉस्पिटल रोड के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर ₹13000 जुर्माना के तौर पर वसूला गया है. जिसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि, लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने हेतु एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना वसूला गया. इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों के कागजात ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट वगैरह की जांच की गई. जिसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना राशि वसूला गया. वहीं, दूसरी तरफ यातायात प्रभारी अंगद सिंह के द्वारा शहर के अंबेडकर चौक एवं ज्योति चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दुपहिया वाहन लेकर फर्राटे भर रहे लोगों को रोककर उनके वाहन के कागजात हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वगैरह की जांच की गई. जिसमें हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस या वाहनों के कागजात में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना राशि वसूला गया. जिसमें अंबेडकर चौक एवं ज्योति चौक दोनों जगहों की जुर्माना राशि को मिलाकर कुल ₹13000 की जुर्माना राशि यातायात प्रभारी के द्वारा वसूली गई.

Comments
Post a Comment