क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर क्या करें और क्या ना करें की जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइंस..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर क्या करें और क्या ना करें से संबंधित गाइडलाइंस जारी किया गया है. जिसमें क्वॉरेंटाइन केंद्र में रहने वाले प्रवासी लोग क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है.
क्या करें: समय-समय पर अपना हाथ साबुन से 20 सेकंड तक धोने एवं खांसते या छींकते समय अपने नाक एवं मुंह को ढकने तथा सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच में बुरी का पालन करने अपने चिन्हित स्नानघर एवं शौचालय का ही प्रयोग करने की बात कही गई. साथ ही साथ यदि वहां रह रहे लोग स्वास्थ्य या अन्य किसी प्रकार की समस्या को महसूस कर रहे हो तो उसे क्वॉरेंटाइन केंद्र के प्रभारी से साझा करें. भोजन का अपव्यय ना करें उतना ही भोजन प्लेट में लें, जितना कि आप खा सकें. अपने खाने के बर्तनों को साफ सुथरा एवं अलग रखें. भोजन करने के लिए निश्चित दूरी बना कर बैठे. व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता एवं संयम का पालन करने की बात कही गई है.
क्या ना करें: अपनी वस्तुओं जैसे गमछा, चादर, फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि का अन्य लोगों के साथ आदान-प्रदान साझा ना करें. सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके. क्वॉरेंटाइन कैंप में इधर उधर ना घूमे तथा वहां की संपत्ति को क्षतिग्रस्त ना करें . पान गुटखा तंबाकू आदि का सेवन ना करें. अपनी नाक आंख एवं मुंह को यथासंभव बार बार हाथ लगाने से बचे. केंद्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित आचरण व्यवहार में ना लाएं. जो कर्मी सेंटर पर साफ सफाई कर रहे हैं उनका तिरस्कार ना करें. ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो क्वॉरेंटाइन केंद्र में अनुशासन का पालन निश्चित तौर पर करें.

Comments
Post a Comment