Skip to main content

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने वीसी के जरिए बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर उपेंद्र नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव के साथ 16 मई शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने एवं विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों  पर आने वाले एवं  रह रहे प्रवासी कामगारों/ मजदूरों के रहने एवं खाने की व्यवस्था की समीक्षा की. जिला पदाधिकारी के द्वारा बक्सर आने वाले प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के आने की बढ़ती संख्या को देखते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया. उन्होंने सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में तीन श्रेणी में क्वॉरेंटाइन सेंटरों को विभक्त कर के कामगारों को रखने का निर्देश जारी किया. 

पहले श्रेणी में क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रखंड मुख्यालय के नजदीक होंगे. इन सेंटरों पर दिल्ली, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य के आने वाले श्रमिकों को रखा जाएगा.  दूसरे श्रेणी में क्वॉरेंटाइन सेंटर पंचायत स्तरीय होंगे. इनमें तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से आने वाले श्रमिकों को रखा जाएगा. एवं तीसरी श्रेणी में क्वॉरेंटाइन सेंटर ग्रामीण स्तर के होंगे. इन सेंटरों में शेष अन्य राज्यों के आने वाले प्रवासी कामगारों को रखा जाएगा. किसी भी परिस्थिति में पहली श्रेणी के राज्य से आने वालों को अन्य श्रेणी  वाले क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं रखे जाने का सख्त निर्देश जारी किया गया.

 ग्रामीण स्तर के क्वॉरेंटाइन सेंटरो की जिम्मेदारी वार्ड कमिश्नर एवं पंच सरपंच को देने का निर्देश दिया गया. नए नियम के अनुसार प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन सेंटर पर एवं 7 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहना है. विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर के डिस्चार्ज  पर्ची पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का हस्ताक्षर एवं मुहर होना आवश्यक है. चिकित्सा पदाधिकारी डिस्चार्ज होने वाले श्रमिकों को फिटनेस का प्रमाण पत्र देने के साथ-साथ 7 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने की अनुशंसा भी करेंगे. सभी प्रवासी कामगारों श्रमिकों के खाते में न्यूनतम ₹1000 क्वॉरेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज होने के समय ही खाता में डाला जाएगा. इसमें टिकट का मूल्य के साथ अतिरिक्त ₹500 देने का प्रावधान है. अगर किसी ने ₹900 का टिकट लिया है तो उसके खाते में  ₹1400  दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राशि  ₹1000  से कम नहीं होगी यह राशि परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग अलग दिया जाएगा.

वहीं, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारी को आदेश दिया कि, सभी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी स्तर के क्वॉरेंटाइन सेंटरों के संख्या की पूरी जानकारी रखेंगे. एक वाहन क्वॉरेंटाइन सेंटर के गश्ती के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ विशेष रुप से रिजर्व रखेंगे. इस वाहन के माध्यम से जाने वाला गश्ती दल प्रत्येक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखें रजिस्टर पर हस्ताक्षर  तिथि एवं समय के साथ  करेंगे. भ्रमण के दौरान पूछताछ कर क्वॉरेंटाइन सेंटर के समाचार से भी अवगत होने का निर्देश दिया गया. अंत में जिला पदाधिकारी अमन समीर ने क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर अनावश्यक हंगामा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया. क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर शांति सौहार्द को भंग करने एवं असामाजिक कार्य करने वालों पर आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा जारी किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय  प्रशाखा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...