Skip to main content

लॉक डाउन के अवधि में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा व शराब की खेप के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन के दौरान पुलिस के द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के दिशा निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस को कई बड़ी सफलता भी हाथ लग रही है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना के साथ साथ पुलिस के द्वारा अवैध धंधा करने वालों पर लगाम भी लगाई जा रही है. 
इसी क्रम में बताते चलें कि, गुप्त सूचना के आधार पर चक्की ओपी थाना क्षेत्र के मसाढ़ से अरक जा रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने पुलिस ने चक्की बाजार पहुंचने पर धर-दबोचा जिसके पास से 20 किलो गांजा के बरामद किया गया है. पुलिस ने  गिरफ्तार तस्कर  के बाइक को भी जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है. बरामद गांजे की कीमत करीब दाई लाख आंकी जा रही है. गिरफ्तार तस्कर स्थानीय अरक गाँव का रहने वाला रमेश सिंहबताया जाता है.

 इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह को सूचना मिली कि मसाढ़ से एक गांजा की बड़ी खेप बाइक से लाई जा रही है. जो बहुत जल्द बक्सर के अरक पहुंचेगी. सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते चक्की ओपी प्रभारी कपिलदेव पासवान समेत कई जवानों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद निगरानी करते हुए पुलिस ने चक्की बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया. 

इसी बीच पुलिस ने कृष्णाब्रह्म के तरफ से एक बाइक सवार को आते हुए देखा. उसे रोका गया और जब बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम रमेश सिंह बताया. उसने बताया कि वह गांजा अपने गांव में ले जाकर बेचने का काम करता है. पकड़े गए  अभियुक्त से प्राप्त जानकारी  के आधार पर तस्करी के इस गैंग में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने  का प्रयास किया जा रहा है.

 वहीं, चक्की ओपी थाना पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. साथ ही साथ पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए गए एक बाइक को जब्त किया है. फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार  शराब तस्कर से पूछताछ जारी रखी है. दोनों गिरफ्तार युवक अमसारी गांव के रहने वाले हरेंद्र पासवान और जितेंद्र पाल बताए जाते हैं.  इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी  के अनुसार चक्की ओपी कि पुलिस को  गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ तस्कर शराब की खेप चक्की बाजार की तरफ से ले जाने की फिराक में है. प्राप्त सूचना को आधार मानकर पुलिस ने गुरुवार की सुबह चक्की बाजार में अपना जाल बिछाया. कुछ समय पश्चात पुलिस ने देखा कि बयासी घाट की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आ रहे हैं. पुलिस ने दोनों को रोककर जब तलाशी ली तो बाइक से करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19