Skip to main content

आग की चपेट में आए 2 बच्चों को बचाने के क्रम में बुरी तरह आग में झुलसी विवाहिता..




एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजिरगंज गांव में आग में हरा चना  भूनने के दौरान दो बच्चे आग की चपेट में आ गए. जब यह घटना आंगन में बैठी विवाहिता प्रियंका देवी ने देखा तो वो दौड़े-दौड़े आई और किसी तरह से दोनों बच्चों को तो बचा ली. लेकिन, उसी आग की चपेट में आकर खुद बुरी तरह से जख्मी हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चों को आग से बचाने के दरमियान उनके कपड़े में आग पकड़ लिया और तुरंत हीं आग ने भयानक रूप धारण कर लिया. जिसके बाद दूसरे कमरे में लेटी विवाहिता की जेठानी उनके चिल्लाने की आवज सुनकर वहां पहुंची और आंगन में मौजूद नाद के पानी और बाल्टी के पानी  को फेंककर आग बुझाने लगी और शोरगुल की आवाज सुन बगलगीर भी पंहुचे किसी तरह से सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया. जिन्हें आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बक्सर के सदर अस्पताल में लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों को आग की चपेट में आ जाने के बाद उन्हें बचाने के दरमियान ही विवाहिता आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई.



 इस घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला बुरी तरह से झुलस गई है. उसके शरीर के 80% भाग आग में झुलस गया है. उन्होंने बताया कि महिला को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया गया था. लेकिन महिला के परिजनों ने आर्थिक स्थितियों का हवाला देते हुए बाहर ले जाने से मना किया और सदर अस्पताल के बर्न यूनिट में ही महिला को रखकर उसका इलाज किया जा रहा है. मीडिया कर्मी को जानकारी देते हुए विवाहिता की जेठानी एवं बगल गीर ने बताया कि बच्चों को तो विवाहिता के द्वारा आग की चपेट में आने से बचा लिया गया. लेकिन, वह खुद की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से झुलस गई.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19