Skip to main content

पूर्व सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल..







एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के नया भोजपुर ओपी के प्रताप सागर गांव में अपने दरवाजे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे पूर्व सरपंच जगदीश यादव की 8 दिसंबर को बाइक सवार अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी कर चिलहरी गांव से गोलू कुमार एवं छोटू कुमार नामक दो अभियुक्तों को 1 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा स्वीकृति बयान में इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने की बात कबूल की गई थी तथा गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बताया गया था कि सरपंच की हत्या में सुपारी किलर अमित सिंह व हत्याकांड के शूटर अमित यादव के द्वारा गोली मारी गई थी. जिसके बाद से पुलिस अमित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था.


पूर्व में गिरफ्तार किए गए हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी के के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी और चिलहरी गांव निवासी मृत्युंजय सिंह की हत्या मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे निलेश उर्फ खखनु सिंह के इशारे पर प्रताप सागर गांव निवासी किलर अमित यादव अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया था कि हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया था कि गिरफ्तार अपराधियों ने कबूल किया है कि  हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे चिलहरी गांव निवासी निलेश कुमार उर्फ खखनु के द्वारा जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या कराई गई है. जमीनी विवाद में बदले की भावना से जेल में बंद नीलेश राय ने सुपारी किलर अमित सिंह से संपर्क किया और पूर्व सरपंच की हत्या की योजना बना दी. जिसके बाद 8 दिसंबर की सुबह अपने दरवाजे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मामले में फरार चल रहे एक और मुख्य अभियुक्त किलर अमित यादव को पुलिस के द्वारा शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रताप सागर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस के द्वारा कोई भी हथियार बरामद नहीं किया गया है. इस संदर्भ में नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी राजीव रंजन राय ने बताया कि पूर्व सरपंच हत्याकांड मामले में अमित यादव मुख्य अभियुक्त था. उसने हत्याकांड में शूटर का भूमिका निभाया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था. इसी बीच शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे प्रताप सागर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया. जिसे कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि हत्याकांड में संलिप्त सुपारी किलर अमित सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19