Skip to main content

वीडियो: डीएम के आदेश की खुलेआम अवहेलना बक्सर स्टेशन से बगैर कोरोना जांच कराए ही भाग गए महाराष्ट्र से आने वाले 2 ट्रेन के प्रवासी यात्री..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमण का मामला लगातार ही बढ़ते जा रहा है. संक्रमित लोगों के मिलने से पूरे जिले में दहशत के माहौल में जी रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है. लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. वहीं, बक्सर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में जो यात्री यात्रा कर बक्सर पहुंच रहे हैं. उनकी कोरोना जांच कराने हेतु बक्सर रेलवे स्टेशन पर जांच केंद्र बनाई गई है. डीएम के द्वारा आदेश दिया गया है कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की जो भी बक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं. उनकी कोरोना जांच कराए बिना घर नहीं जाने देना है. डीएम के द्वारा साफ तौर पर यह आदेश जारी किया गया है कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की जो भी बक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं उनकी जांच हर हाल में करनी है. बगैर जांच कराएं किसी भी यात्री के घर जाने की सूचना प्राप्त होने पर जांच केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षाकर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा. लेकिन, बक्सर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए जांच केंद्र पर डीएम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है. जांच केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही बरत रहे हैं. जिसका नतीजा यह है कि आए दिन महाराष्ट्र के तरफ से आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले प्रवासी यात्री बगैर जांच कराएं ही अपने घर को चले जा रहे हैं. पहले भी बगैर कोरोना जांच कराए प्रवासी यात्रियों के घर जाने की खबर चलाई जा चुकी है. खबर चलाए जाने के बाद एक-दो दिन सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किए और 2 दिन के पश्चात लापरवाही बरतने शुरू हो गई.



इसी क्रम में बताते चलें कि शुक्रवार की रात्रि तकरीबन 10:00 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पर पटना पूर्णा एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी और प्रवासी यात्री ट्रेन से उतर कर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर से आसानी से तमाम बैरिकेडिंग को पार करते हुए बगैर कोरोना जांच कराए ही अपने घर चले गए. पटना पूर्णा एक्सप्रेस के स्थानीय स्टेशन से रवाना होते ही प्लेटफार्म संख्या एक पर लोकमान्य तिलक पटना एक्सप्रेस ट्रेन पहुंचती है और ट्रेन से उतरकर प्रवासी यात्री बक्सर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार एवं प्लेटफार्म संख्या दो पर जाने वाली सीढ़ियों के पास के रास्ते से आसानी से अपने घर को चले गए. जिन्हें रोकने के लिए एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे. हालांकि, मीडिया कर्मी का कैमरा चलते हुए देख जांच केंद्र पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों को अपने गलती का एहसास हुआ एवं महज दो चार लोगों को रोककर उनका जांच करने का प्रयास किया गया. लेकिन, वह लोग भी बगैर जांच कराए ही अपने घर चले गए. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में दोनों ट्रेन से उतरे प्रवासी यात्री बगैर जांच कराए ही अपने घर जाते हुए साफ तौर पर देखे जा सकते हैं.


ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जिला पदाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए स्वास्थ्य कर्मी जांच केंद्र पर केवल मूकदर्शक बनकर बैठे रह रहे हैं एवं सुरक्षाकर्मी अपने दायित्व का निर्वहन ना कर केवल मस्ती करने में लगे रहे हैं. इस तरह के लापरवाही के कारण बक्सर में कोरोना विस्फोट होने से कतई रोका नहीं जा सकता है. संक्रमण की भयावहता और भी तेजी से बढ़ता जाएगा.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...