Skip to main content

वीडियो: नाथ बाबा ने हरिद्वार के श्री आदिनाथ अखाड़ा में ली समाधि, पिछले 1 हफ्ते से अन्न-जल का त्याग कर चुके थे नाथ बाबा..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चरित्रवन स्थित आदिनाथ अखाड़ा को स्थापित करने वाले श्रीआदिनाथ पीठाधीश्वर श्रीत्रिलोकी नाथ महाराज (नाथ बाबा) रविवार को हरिद्वार स्थित आदिनाथ अखाड़ा में ब्रह्मलीन हो गए. 88 वर्ष की अवस्था में उन्होंने समाधि ले ली।  बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह से अन्न-जल का त्याग कर दिया था. रविवार को दिन में 3:00 बजे उन्होंने समाधि ले ली. श्री नाथ बाबा के शिष्य विकास बताते हैं कि, कुंभ के दौरान अति रुद्र यज्ञ के लिए बाबा हरिद्वार गए थे. 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक वहां यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसके पश्चात उन्होंने यह घोषणा कर दी थी कि मैं 18 को अपने जीवन का त्याग करूंगा. नाथ बाबा का अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार में किया जाएगा. उनके निधन से शोक संतप्त आचार्य भारत भूषण पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि बक्सर की पावन धरा पर शैव सम्प्रदाय का धर्म ध्वजा फहराने वाले नाथ बाबा संत ही केवल नहीं थे शहर के सबसे बड़े अध्यात्म और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्रबिंदु रहे है. उनके निधन से बक्सर में एक युग का अंत हो गया है. इसके अतिरिक्त उनके शिष्यों में शामिल डॉ शशांक शेखर, सचिन राय, आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, ओम जी यादव, कमलेश पाल, चंद्रभूषण ओझा, राघव पांडेय, अधिवक्ता मथुरा चौबे समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.

बता दें कि श्री नाथ बाबा के द्वारा बक्सर में श्री आदित्यनाथ अखाड़ा की स्थापना सन 1964 में की गई थी. नाथ बाबा के शिष्यों के सहयोग से यहां मंदिर का निर्माण किया गया. सन 1984 में यहां भव्य मंदिर निर्माण शुरू किया गया जो 1987 में बनकर तैयार हो गया.




जानकार बताते हैं कि, परम पूज्य संत युवावस्था में यहां अंतर्ध्यान मुद्रा में देखे गए थे. शिव के परम भक्त होने के नाते घाट के समीप शिवलिंग की पूजा में उनकी विशेष रुचि रही. मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्ति के आगे का शिवलिंग अत्यंत प्राचीन है. शिवलिंग पर अर्धचंद्र की रेखा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करती है. मंदिर में गुरु गोरखनाथ, वीर हनुमान, माँ दुर्गा, सूर्य देव, आदि शेषनाथ भगवान, श्री गंगा माता श्री आदि बटुक भैरव नाथ आदि की मनोरम मूर्तियां स्थापित हैं। इसके साथ साथ मंदिर के ऊंचे गुंबद दूर से ही आध्यात्मिक शहर होने का प्रमाण देते हैं.

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि भारत में पहली बार बाबा के कर कमलों के द्वारा यहां चौरासी सिद्धों की स्थापना की गई है. उसके मध्य बने पंचमुखी महादेव नेपाल के पशुपतिनाथ के बाद यहीं स्थापित हैं जो दर्शनीय हैं. मंदिर में धूनी एवं देवी देवताओं की तीन ज्योतियां दशकों से बारहों माह से निरंतर जलती रहती हैं. श्री आदित्यनाथ अखाड़ा जिले का एक खास दर्शनीय स्थल है, जहां 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक साथ होते हैं. इसके साथ ही शिव परिवार सहित अन्य देवी देवताओं का दर्शन पा लोग भाव विभोर हो जाते हैं. यहाँ आने वाले श्रद्धालु मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन के साथ साथ सदैव नाथ बाबा का दर्शन करने वह भी उत्सुक रहते थे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...