Skip to main content

डुमरांव महाकाल मंदिर के समीप डंपिंग जोन बनाए जाने का हो रहा है विरोध,मौके पर पंहुच जांच के बाद विधायक ने दिए करवाई के निर्देश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद के द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की अवहेलना करना अब आम हो गया है. बक्सर नगर में नहर के किनारे कूड़ा-कचरा डंप कर नगर परिषद इसका उदाहरण पेश करता है. बताया जाता है कि, डंपिंग जोन नहीं मिलने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है उधर, डुमरांव महाकाल मंदिर के समीप भी डंपिंग जोन बनाने का काम शुरू किया गया, जिसका विरोध स्थानीय स्तर पर होने के बाद फिलहाल काम को रोक दिया गया है. इसी बीच डुमराँव विधायक अजीत सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत अधिकारियों को तलब किया. मौके पर डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम तथा अन्य अधिकारी पहुंच गए. इस दौरान विधायक ने मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए.

दरअसल, डुमरांव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पोखर के किनारे बन रहे डंपिंग ज़ोन का स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है जबकि, डंपिंग जोन के निर्माण को लेकर व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह के द्वारा तकरीबन 2 साल पूर्व अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष वाद दाखिल किया गया था. जिसकी सुनवाई अभी चल रही है इसी बीच नगर परिषद के द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए पोखर के समीप डंपिंग जोन बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया. इस निर्माण का स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हुआ. 



मामला संज्ञान में आने के पश्चात पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने जिला पदाधिकारी अमन समीर से इस बात की शिकायत की. उन्होंने कहा की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना कर इस तरह का निर्माण उचित नहीं है. बाद में जिला पदाधिकारी ने इस बात को गंभीरता से लिया. मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया उधर, इस बात की जानकारी मिलने के बाद डुमरांव विधायक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया किस तरह का निर्माण किसी भी सूरत में ना हो. उन्होंने कहा कि, इससे न सिर्फ धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचेगी बल्कि, पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा.

डुमराँव नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता सुनील कुमार तिवारी बताते हैं कि, इसके पूर्व काव के गर्भ में भी कचरा पुनर्चक्रण पिट बना दिया गया है, जिसको लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष परिवाद दायर किया गया है. उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर के समीप हो रहे इस निर्माण को लेकर सामाजिक मंच डुमराँव के द्वारा 8 जुलाई 2019 को नगर परिषद में धरना भी दिया गया था, जिसके बाद काम बंद कराया गया. था लेकिन एक बार फिर यह कार्य शुरू हो गया जिससे कि, लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान एक बरगद का पेड़ भी काट दिया गया है. इसको लेकर भी विधायक ने अधिकारियों को मामले की जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...