Skip to main content

जिले में कोरोना ने ले ली 10 लोगों की जान, ऐक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1093..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जारी किए गए 21 अप्रैल को कोरोना अपडेट के अनुसार अब तक जिले में 64815 लोगों की सैंपल जांच हेतु भेजी गई थी. जिसमें 59098 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित मरीजों की संख्या 1260 हो गई है. वही 57838 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अभी भी 5717 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. जिले में कोरोना संक्रमण को हराने वाले लोगों की संख्या 157 हो गई है. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार 1093 सक्रिय संक्रमित मरीज हैं. जिले में 368 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है.



इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेनी चाहिए. लेकिन, लोग संक्रमण के लक्षण को गंभीरता से ना लेकर जब मामला गंभीर हो जा रहा है तब अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन, ऐसा नहीं करना है. उन्होंने बताया कि समय रहते जांच कराना है एवं आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में भी दाखिल हो जाना है. 


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से भी बच कर रहना है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए गाइड का अनुपालन करना है. बढ़ते संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले तथा घर से निकलते वक्त रूटीन वे में अपना काम कर जल्द से जल्द अपने काम को निपटा कर घर वापस जाने की कोशिश करें. जिससे कि बार-बार सड़कों पर निकलने की जरूरत ना पड़े. सड़कों पर निकलते वक्त मास्क का उपयोग आवश्यक तौर पर करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से ख्याल रखें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...