एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के महिला थाना में एक विधवा महिला के द्वारा उसके साथ घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगेन गोला थाना क्षेत्र के भादवर गांव के स्वर्गीय शैलेन्द्र सिंह की पत्नी ममता देवी जो हाल फिलहाल में बक्सर के जासो में मुकेश पाठक के घर में किराए के मकान में रहती हैं। पिछले दिनों बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव के ओमशंकर सिंह उर्फ़ सोनू सिंह और बीरेंद्र सिंह उसके घर में घुस गए और घुसते हीं महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। महिला के दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी भी किया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने महिला थाना में पहुंचकर उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
इधर पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपित पीड़ित महिला का रिश्तेदार हैं। दोनों हीं रिश्ते में फुआ भतीजा हैं। महिला थानाध्यक्ष ने कहा है कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मामले की जाँच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment